हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के भरोसेमंद और लोकप्रिय बेबी केयर ब्रांडों में शामिल हिमालया बेबीकेयर ने अपने नवीनतम अभियान ‘मैची मैची पीएच’ को लॉन्च किया है। इस अभियान के माध्यम से शिशु की नाजुक त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया है। अभियान में हिमालया बेबीकेयर की पीएच 5.5 जेंटल रेंज को प्रमुखता से पेश किया गया है। जिसमें हिमालया जेंटल बेबी शैंपू, हिमालया जेंटल बेबी वॉश, जेंटल बेबी लोशन और जेंटल बेबी क्रीम शामिल हैं। ये उत्पाद शिशु की त्वचा के पीएच के अनुरूप तैयार किए गए हैं। जिससे त्वचा की सुरक्षा परत को बनाए रखने और नमी को लॉक करने में मदद मिलती है तथा सिर से पैर तक कोमल देखभाल मिलती है।
अभियान का मुख्य आकर्षण एक दिल को छू लेने वाली डिजिटल फिल्म है, जिसमें माता-पिता के जीवन से जुड़ा एक सहज और परिचित पल दिखाया गया है। फिल्म में एक मां अपने बच्चे को प्यार से मैचिंग कपड़े पहनाती नजर आती है। इसी दौरान एक और महत्वपूर्ण ‘मैच’ की ओर ध्यान आकर्षित किया जाता है—शिशु की त्वचा का पीएच। माता-पिता आमतौर पर बच्चे से जुड़ी हर छोटी चीज को सही तरीके से मैच करने पर ध्यान देते हैं, लेकिन यह अभियान उन्हें याद दिलाता है कि शिशु की त्वचा के प्राकृतिक पीएच से उत्पादों का मेल भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह त्वचा को सुरक्षित, मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

फिल्म की सरल और आसानी से याद रहने वाली टैगलाइन ‘मैची मैची पीएच’ है। इसमें दिखाया गया है कि हिमालया बेबीकेयर की पीएच 5.5 जेंटल रेंज शिशु की त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाए रखने, त्वचा की सुरक्षा परत को सुरक्षित रखने और नमी को लॉक करने में किस तरह मदद करती है।
यह अभियान इस समझ पर आधारित है कि शिशु की त्वचा वयस्कों की त्वचा की तुलना में काफी अधिक नाजुक होती है और उसे विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। अभियान के माध्यम से माता-पिता को रोजमर्रा की त्वचा देखभाल से आगे बढ़कर ऐसे उत्पाद चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जो शिशु की त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को बनाए रखने में सहायक हों। हिमालया बेबीकेयर ने आकर्षक और हल्के-फुल्के अंदाज में यह संदेश देने की कोशिश की है कि स्वस्थ त्वचा की शुरुआत सही पीएच संतुलन बनाए रखने से होती है।
अभियान पर टिप्पणी करते हुए हिमालया वेलनेस के बेबीकेयर निदेशक चक्रवर्ती एन. वी. ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हमारा प्रयास रहता है कि माता-पिता को सरल और सही जानकारी के आधार पर ऐसे विकल्प चुनने में मदद मिले, जो उनके बच्चे की त्वचा के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकें। माता-पिता अपने बच्चों के लिए हर छोटी-बड़ी चीज का बहुत सोच-समझकर चुनाव करते हैं और त्वचा के प्राकृतिक पीएच को बनाए रखना भी स्वस्थ शिशु त्वचा के लिए ऐसा ही महत्वपूर्ण निर्णय है। ‘मैची मैची पीएच’ अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य पीएच-संतुलित त्वचा देखभाल के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि शिशु की नाजुक त्वचा की सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद मिल सके। साथ ही हम माता-पिता को ऐसी कोमल, सुरक्षित और प्रभावी देखभाल उपलब्ध कराना चाहते हैं, जिस पर वे रोजाना भरोसा कर सकें।”

अभियान में हिमालया बेबीकेयर की पीएच 5.5 जेंटल रेंज को शामिल किया गया है। इसमें जेंटल बेबी शैंपू, जेंटल बेबी वॉश, जेंटल बेबी लोशन और जेंटल बेबी क्रीम शामिल हैं। यह रेंज विशेष रूप से शिशु की त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाए रखने, त्वचा की सुरक्षा परत को सुरक्षित रखने और नमी को लॉक करने में मदद करने के लिए तैयार की गई है, जिससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ नजर आए।
यह अभियान डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया है। देशभर के माता-पिता तक पहुंच बनाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान को हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, बंगाली, ओड़िया और असमिया भाषाओं में पेश किया गया है। बहुभाषी अभियान का उद्देश्य भारत के विभिन्न हिस्सों में परिवारों के लिए शिशु की कोमल त्वचा की देखभाल से जुड़े संवाद को अधिक सहज और प्रासंगिक बनाना है।
‘मैची मैची पीएच’ अभियान सुरक्षित, कोमल और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बेबी केयर समाधानों के माध्यम से माता-पिता की पैरेंटिंग यात्रा में सहयोग करने की हिमालया बेबीकेयर की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal