Monday , July 27 2026

मां के वादे को बनाया हकीकत, हिमालया बेबीकेयर ने पेश किया ‘नो टिअर्स’ कैंपेन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बेबीकेयर ब्रांड्स हिमालया बेबीकेयर ने हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू के लिए अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। एक भावनात्मक और सहज इनसाइट पर आधारित यह फ़िल्म एक माँ के उस वादे को खूबसूरती से दिखाती है जिसमें वह अपने शिशु के नहाने के समय को खुशनुमा और आंसू रहित बनाने का भरोसा देती है।

डिजिटल फ़िल्म की शुरुआत एक पुरानी याद के साथ होती है, जिसमें एक मां अपने बचपन के नहाने के अनुभवों को याद करती है। वह बताती है कि उस समय कठोर फॉर्मूलेशन वाले उत्पादों के कारण अक्सर आंखों में जलन और आंसू आ जाते थे। उस अनुभव से अलग, वह अपने शिशु को भरोसा दिलाती है कि उसके लिए नहाने का समय हमेशा सुखद और आरामदायक रहेगा। 

यह भावनात्मक कहानी गहन वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित सौम्य और सुरक्षित बेबीकेयर के प्रति हिमालया की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।

इस कैंपेन के केंद्र में हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू का ‘नो टीयर्स’ फॉर्मूला है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि शिशु का नहाने का अनुभव आंखों में जलन के बिना, आरामदायक और सुकूनभरा बने। चावल, गुड़हल, चने और खस (वेटिवर) के गुणों से युक्त यह शैम्पू शिशु की नाजुक स्कैल्प को पोषण देने के साथ-साथ बालों को मुलायम, रेशमी और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसका 5.5 pH बैलेंस स्कैल्प की सेहत को बनाए रखने में सहायक है, जिससे यह जन्म के पहले दिन से ही रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त है।

इस लॉन्च के अवसर पर चक्रवर्ती एन. वी. (डायरेक्टर, बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस कंपनी) ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हम समझते हैं कि नहलाने का समय माता-पिता और शिशु के बीच आपसी जुड़ाव का एक अहम पल होता है। हालांकि, कई अभिभावकों के लिए शिशु की असहजता और आंसुओं की आशंका इस खूबसूरत और भावनात्मक अनुभव को प्रभावित कर देती है। हमारे जेंटल बेबी शैम्पू और इसके ‘नो टीयर्स’ फॉर्मूलेशन के माध्यम से हमारा उद्देश्य नहाने के समय को एक खुशनुमा और सुकूनभरी दिनचर्या में बदलना है, जिसका माता-पिता भी आनंद ले सकें। साथ ही यह उत्पाद माताओं को अपने शिशु के लिए आंसू रहित और खुशहाल नहाने का वादा निभाने में मदद करता है।”

हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू क्लिनिकली टेस्टेड और डर्मेटोलॉजिकली इवैल्यूएटेड है। इसे सावधानीपूर्वक चुने गए प्राकृतिक अवयवों के साथ तैयार किया गया है, ताकि शिशुओं को सुरक्षित और प्रभावी देखभाल मिल सके। 

इसमें पैराबेन्स, फ्थैलेट्स और सिंथेटिक कलर जैसे हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे इस तरह विकसित किया गया है कि यह शिशु के स्कैल्प और बालों की कोमलता बनाए रखते हुए उनकी सौम्य सफाई में मदद करे।

इस नए कैंपेन के साथ, हिमालया बेबीकेयर एक ऐसे ब्रांड के तौर पर अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर रहा है, जो आज के माता-पिता की बदलती ज़रूरतों को समझता है। साथ ही, यह शिशुओं के लिए प्रकृति की बेहतरीन देखभाल और माता-पिता के लिए बिना किसी परेशानी या चिंता के अनुभव प्रदान करने की अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है।

विविध समुदायों के साथ बेहतर जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए इस डिजिटल फ़िल्म को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला भाषाओं में जारी किया गया है।