लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के सभी छात्रों की एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट यानि एबीसी आई आइडी अनिवार्य है। इस बाबत सभी संस्थानों को पत्र जारी कर सभी छात्रों की एबीसी आईडी बनाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय को सूचित करने के लिए कहा गया है। एबीसी आई नहीं बनने पर छात्र का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal