सुल्तानपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बेनेली, कीवे, मोटो वॉल्ट इंडिया ने सुल्तानपुर में एक्सक्लुज़िव नई डीलरशिप के उद्घाटन के साथ उत्तर भारत में ब्राण्ड के रीटेल फुटप्रिन्ट को और मजबूत बना लिया है। तटिया नगर, सैदपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश, 228118 पर स्थित यह शोरूम एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण 3एस (सेल्स, सर्विस, स्पेयर) अनुभव और वर्कशॉप उपलब्ध कराता है।
उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े और सबसे तेज़ी से विकसित होते दोपहिया मार्केट्स में से एक है और सुल्तानपुर का आउटलेट- प्रदेश में ब्राण्ड का दूसरा आउटलेट है। इसके साथ ब्राण्ड ने महानगरों के दायरे से बढ़कर क्षेत्र के तेज़ी से विकसित होते टियर-2 और टियर-3 नगरों में अपनी पहुंच का विस्तार किया है।
मैसर्स दीप ऑटोमोबाइल्स के बैनर तले लॉन्च की गई यह डीलरशिप सुल्तानपुर और आस-पास के ज़िलों में प्रीमियम मोटरसाइकलों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। इस यूनिट में बेनेली और कीवे की संपूर्ण रेंज के साथ मोटो वॉल्ट की प्रीमियम पेशकश भी डिस्प्ले पर रखी गई है, जिसमें प्रमाणित एक्सेसरीज़ और मर्चेन्डाइज़ शामिल हैं।
उद्घाटन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विकास झबख (मैनेजिंग डायरेक्टर, एएआरआई इंडिया) ने कहा, ‘‘हम देश भर में अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार करने तथा अपने उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय मोटरसाइक्लिंग का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुल्तानपुर में प्रवेश उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इससे हम प्रीमियम मोटरसाइक्लिंग को महानगरों के दायरे से बाहर भी राइडरों के लिए सुलभ बना सकेंगे।’’
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal