नई दिल्ली : सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को आंदोलन से अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। दीपके ने कहा कि अनशन खत्म करने के बाद भी उनका आंदोलन जारी रहेगा।दीपके ने बुधवार को एक बयान में वांगचुक से उनकी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनशन करने समाप्त करने के बाद भी प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सीजेपी शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपना आंदोलन चला रही है। यह प्रदर्शन महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश उचित नहीं है।दीपके ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि वांगचुक का स्वास्थ्य आंदोलन से अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए वे उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी आगे भी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी रखेगी।————-
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal