Wednesday , July 22 2026

फीनिक्स पलासियो बना शतरंज का केंद्र, इंटरनेशनल चेस डे पर प्रतिभाओं ने जीते दिल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर फीनिक्स पलासियो में यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और लखनऊ चेस एसोसिएशन के सहयोग से ‘श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी इंटरनेशनल चेस डे ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रणनीति, एकाग्रता तथा खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर फीनिक्स पलासियो के जीएम मार्केटिंग विनय शहाणे, यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मानद महासचिव ए.के. रायज़ादा, लखनऊ चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्लिट्ज प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 3 मिनट तथा प्रत्येक चाल पर 2 सेकंड की अतिरिक्त समय सीमा के साथ मुकाबले खेले। स्विस सिस्टम के आधार पर आयोजित इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का उद्देश्य शतरंज को बढ़ावा देना, युवाओं को इस खेल से जोड़ना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में ओपन, महिला, वेटरन, अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में विजेता खिलाड़ियों में ओपन वर्ग में प्रथम आभास कुमार, द्वितीय अनुज यादव तथा तृतीय ऋषभ श्रीवास्तव रहे। महिला वर्ग में प्रथम अवन्या ढिल्लों, द्वितीय अंशिका जैन तथा तृतीय अहाना मुखर्जी ने स्थान प्राप्त किया। वेटरन वर्ग में प्रथम प्रभात अधौलिया, द्वितीय राजेश रस्तोगी तथा तृतीय राकेश गुप्ता विजेता रहे।

अंडर 7 (ओपन) वर्ग में प्रथम अभ्यम मिश्रा, द्वितीय अव्यान तथा तृतीय विआन रहे, जबकि अंडर 7 (गर्ल्स) वर्ग में प्रथम आरना, द्वितीय समायरा तथा तृतीय शायरा ने स्थान प्राप्त किया। अंडर 9 (ओपन) वर्ग में प्रथम रेयांश, द्वितीय प्रियोम तथा तृतीय कुशाग्र तथा अंडर 9 (गर्ल्स) वर्ग में प्रथम जीवा तथा द्वितीय स्थान नयेशा ने प्राप्त किया।

अंडर 11 (ओपन) वर्ग में प्रथम मुहम्मद ज़ैदान, द्वितीय अक्षत तथा तृतीय रेयांश रहे, जबकि अंडर 11 (गर्ल्स) वर्ग में प्रथम अद्विका तथा द्वितीय स्थान ने नाइशा प्राप्त किया। अंडर 13 (ओपन) वर्ग में प्रथम अथर्व, द्वितीय आरव तथा तृतीय सक्षम तथा अंडर 13 (गर्ल्स) वर्ग में प्रथम फाइका, द्वितीय अगम्या तथा तृतीय रिनाया रहीं। 

अंडर 15 (ओपन) वर्ग में प्रथम शुभ, द्वितीय मेधांश तथा तृतीय वेदांत रहे, जबकि अंडर 15 (गर्ल्स) वर्ग में प्रथम खदीजा, द्वितीय मेधावी तथा तृतीय आद्या ने स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 (ओपन) वर्ग में प्रथम आरव, द्वितीय श्लोक तथा तृतीय अर्जुन तथा अंडर 17 (गर्ल्स) वर्ग में प्रथम लावन्या, द्वितीय स्नेहा तथा तृतीय श्रेया विजेता रहे। अंडर 19 (ओपन) वर्ग में प्रथम मेधांश, द्वितीय उत्कर्ष तथा तृतीय सुचित्रा तथा अंडर 19 (गर्ल्स) वर्ग में कीर्ति चौरसिया विजेता रहीं।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फीनिक्स पलासियो में हमारा प्रयास केवल खरीदारी और मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसे आयोजनों के जरिए खेल, प्रतिभा और बौद्धिक विकास को भी प्रोत्साहन देना है। इंटरनेशनल चेस डे पर आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान करती है। हमें खुशी है कि सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।