लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इन्वेस्ट यूपी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत स्थापित ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर प्रा. लि. के डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा 22 जुलाई, दोपहर एक बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह विजय विक्रम कन्या इंटर कॉलेज के सामने, शाहजहाँपुर रोड, जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर प्रा. लि. के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित नवनिर्मित क्लीनिक के संचालक डॉ. विनय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।
यह डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। क्लीनिक के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेलीमेडिसिन परामर्श, पैथोलॉजी जाँच, दवा उपलब्धता तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही स्थान पर प्रदान की जाएँगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal