लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसिल के जरिए बीटेक, बी फार्मा लैटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी जिनका डिप्लोमा के अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित नहीं हुआ है उन्हें शर्तों के तहत मुख्य चरण की काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीयूईटीयूजी की परीक्षा दी है, वे उसी के रैंक के आधार पर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का डिप्लोमा के पांचवें सेमेस्टर तक पूर्ण रूप से उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी के डिप्लोमा के प्रथम से लेकर पांचवें सेमेस्टर तक किसी भी विषय में कोई बैक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को पंजीकरण के समय या संस्थान में रिपोर्टिंग के दौरान अपने पूर्व के सभी सेमेस्टर की उत्तीर्ण मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।
इसके अलावा बीटेक एम टेक इंटीग्रेटेड एवं बी डेस प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों के प्रथम चरण की सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि को 22 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal