Tuesday , July 21 2026

जूनियर और सीनियर वर्ग की डिबेट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखा दमदार पक्ष

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेंट थॉमस मिशन स्कूल में वाद-विवाद (डिबेट) ए.एस.आई.एस.सी. जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर तथा सीनियर स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दोनो पक्षों के वक्ताओं ने अपनी धारदार दलीलें और ठोस आँकड़ों से निर्णयाकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। 

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (पक्ष) में प्रथम स्थान रितिमा (सेंट थॉमस मिशन स्कूल), द्वितीय स्थान शुभ कश्यप (सिटी माण्टेसरी स्कूल, इंदिरानगर), तृतीय स्थान यशस्वी श्रीवास्तव (सेंट जोसेफ कॉलेज) ने प्राप्त किया। जबकि विपक्ष में प्रथम अमृत झा (सिटी माण्टेसरी स्कूल, इंदिरानगर), द्वितीय आयुषी सिंह (सेंट एंटनी इण्टर स्कूल), तृतीय प्रखर पाण्डे (स्प्रिंग डेल कालेज) रहे।

वहीं सीनियर वर्ग के पक्ष में प्रथम स्थान समृद्धि साहू (सेंट फेडलिस कॉलेज), द्वितीय स्थान गौरी सिंह (सिटी माण्टेसरी स्कूल, अलीगंज) व कनिष्क मेहरोत्रा (माडर्न एकेडमी, गोमती नगर) और तृतीय स्थान आस्था पन्त (सेंट जोसेफ कॉलेज) ने हासिल किया। जबकि विपक्ष में इनाया रहमान सिद्‌की (सेंट फेडलिस कॉलेज) प्रथम, निधि बिष्ट (सेंट एंटनी इण्टर कॉलेज) द्वितीय और पूर्वी सक्सेना (गुरूकुल एकेडमी) तृतीय स्थान पर रही।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक फादर जयसन जोसेफ ने अपने सम्बोधन से बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।