लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सुबह की ताजगी भरी शुरुआत हो या दिनभर की थकान के बाद सुकून देने वाला स्नान, गर्म पानी आज हर घर की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए वोल्टास ने अपनी नई वॉटर हीटर रेंज पेश की है। कंपनी के अनुसार, यह रेंज बेहतर प्रदर्शन, उच्च सुरक्षा और ऊर्जा की बचत को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। इंस्टेंट और स्टोरेज दोनों विकल्पों में उपलब्ध यह रेंज अलग-अलग क्षमता के साथ आती है, ताकि छोटे से लेकर बड़े परिवारों तक की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
क्वार्ट्जलाइन टेक्नोलॉजी से निर्मित इन वॉटर हीटर में एडवांस्ड माइक्रो-कोटेड इनर टैंक दिया गया है, जो अधिक मजबूती और लंबी टिकाऊ क्षमता प्रदान करता है। इसे विशेष रूप से भारतीय जल परिस्थितियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, 100% कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को तेजी और अधिक दक्षता के साथ गर्म करना सुनिश्चित करता है।
हाई-डेंसिटी पॉलीयूरेथेन इंसुलेशन लंबे समय तक गर्मी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है। उपयोगकर्ता एडजस्टेबल टेम्परेचर कंट्रोलर की मदद से 30°C से 75°C के बीच अपनी जरूरत के अनुसार पानी का तापमान निर्धारित कर सकते हैं। इसके साथ दिया गया प्री-कैलिब्रेटेड थर्मोस्टेट तापमान का सटीक नियंत्रण सुनिश्चित करता है।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तैयार की गई स्टोरेज वॉटर हीटर रेंज में 6-लेवल सेफ्टी सिस्टम, IPX4 वॉटर स्प्लैश प्रोटेक्शन, ऊंची इमारतों की जरूरतों के अनुरूप 8-बार प्रेशर रेजिस्टेंस और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, 5-स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस यह रेंज भरोसेमंद प्रदर्शन, बेहतर ऊर्जा दक्षता और लंबे समय तक आरामदायक उपयोग का अनुभव देने का दावा करती है।
यह रेंज देशभर में वोल्टास के अधिकृत डीलरों, रिटेल स्टोर, प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इंस्टेंट वॉटर हीटर 3,150 रुपये और स्टोरेज वॉटर हीटर 5,550 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। वोल्टास चुनिंदा बाजारों में ग्राहकों को मुफ्त स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन की सुविधा भी दे रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal