Thursday , July 16 2026

TITAN रागा का ‘पेरिस विद लव’ कलेक्शन, रोमांस और कारीगरी का शानदार संगम

बैंगलुरु (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कुछ शहर ऐसे होते हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण केन्द्र बन जाते हैं। ऐसा ही एक शहर है पेरिसः जो ऐसा गंतव्य बन चुका है, जिसका अहसास यात्रा खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है। इसकी घुमावदार सड़कें, शांत कैफ़े, चांदनी रात में मुलाकातें और सदाबहार खूबसूरती ने कई पीढ़ियों के सपने देखने वालों, कलाकारों और रोमांटिक लोगों को प्रेरित किया है। लेकिन टाइटन रागा का नया कलेक्शन, ‘पेरिस, विद लव,’ सिर्फ़ दो लोगों के लिए एक बैकग्राउंड के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे कैनवास के रूप में पेश किया गया है जो एक महिला की अपनी निजी यात्रा को दिखाता है – वह यात्रा जो खुद को अपनाने से शुरू होती है।

‘ट्रू लव बिगिन्स विद मी’ की अवधारणा पर आधारित और टाइटन रागा की ब्रांड अंबेसडर आलिया भट्ट द्वारा पेश किया गया यह कैंपेन, आधुनिक रागा महिला के आत्मविश्वास, अलग पहचान और सहज शालीनता को दर्शाता है। अपनी ज़िंदगी का रास्ता खुद तय करने वाली महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई इस कलेक्शन की हर घड़ी याद दिलाती है कि सबसे मज़बूत रिश्ते वे होते हैं जिन्हें हम अपने भीतर संवारते हैं।

इस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में वॉचेस की मार्केटिंग हेड, अपर्णा रवि ने कहा, “टाइटन रागा का हर कलेक्शन उस महिला को समझने से शुरू होता है जिनके लिए हम डिज़ाइन तैयार करते हैं। आज की महिला अपनी पसंद को लेकर आश्वस्त है, अपनी अलग पहचान को अपनाती है और ऐसी चीज़ें पसंद करती है जो उसे खास महसूस कराएं। ‘पेरिस, विद लव’ के ज़रिए हम रोमांस के नज़रिए को नए तरीके से पेश करना चाहते थे। इसकी हर बारीकी को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह अपनापन, खूबसूरती और लंबे समय तक चलने वाला एहसास दे। रागा के विकसित होने के साथ हम ऐसे घड़ियों के ज़रिए भारतीय ग्राहकों तक ग्लोबल डिज़ाइन पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं, जो न सिर्फ़ खास हों बल्कि खूबसूरती से बनाई गई हों।”

पेरिस की दो सबसे मशहूर चीज़ों – बहती हुई सीन नदी और जोश से भरे मौलिन रूज – से प्रेरित यह कलेक्शन शहर के रोमांस को शानदार रूप, बहते सिल्हूट और बारीक डिटेलिंग के ज़रिए दिखाता है। इस एक्सक्लुज़िव कैप्सूल कलेक्शन में तीन अलग-अलग तरह की घड़ियाँ हैं, इनमें से हर घड़ी अपनी अनोखी कहानी कहती हैं। चमकती बूंदों से प्रेरित ‘द रिवर व्हिस्पर’ सीन नदी की खूबसूरती को ‘मदर ऑफ़ पर्ल मार्केट्री’ डायल और क्यूबिक ज़िरकोनिया जड़े ब्रेसलेट के ज़रिए दिखाती है। 

वहीं ‘रिपल्स ऑफ़ डिज़ायर’ नदी की धीमी गति को टेक्सचर्ड रिपल पैटर्न वाले डायल और चमकते क्यूबिक ज़िरकोनिया फ्रेम के ज़रिए प्रदर्शित करती है। कलेक्शन को संपूर्ण बनाती है: स्कार्लेट सीक्रेट, जो मौलिन रूज के बोल्ड अंदाज़ से प्रेरित है; इसका आकर्षक क्रिमसन हार्ट एच्ड डायल और पत्थर जड़ा हुआ रिवर्सिबल केस बैक छिपी कलाकारी को उजागर करता है।

हर डीटेल में रागा की बेहतरीन कारीगरी की झलक देखने को मिलती है। यह कलेक्शन प्रीमियम 316एल सर्जिकल-ग्रेड स्टील से बना है, जो लग्ज़री घड़ियाँ बनाने में इस्तेमाल होने वाला सबसे बेहतरीन गुणवत्ता का स्टेनलेस स्टील है। इसमें खास तौर पर डिज़ाइन किए गए सॉलिड लिंक्स हैं प्रीमियम बटरफ्लाई क्लैस्प के साथ आसानी से जुड कर आरामदायक अनुभव प्रदान करते हैं।

मदर-ऑफ-पर्ल मार्केट्री और रिपल-टेक्सचर वाले डायल, सैफायर क्रिस्टल ग्लास, रोडियम-प्लेटेड क्यूबिक ज़िरकोनिया सेटिंग और बारीक रिवर्सिबल डिटेलिंग का संयोजन शानदार सटीकता का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही, रोशनी, टेक्सचर और खूबसूरत कर्व्स का तालमेल ए बेहतरीन ज्वेलरी और आधुनिक घड़ी-निर्माण के बीच के अंतर को दूर कर देता है।

इस कलेक्शन की घड़ियां हर मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन हैं। इसे मॉडर्न पावर ड्रेसिंग लुक के लिए आइवरी पैंटसूट के साथ पहनें, किसी छोटे-से सेलिब्रेशन में सिल्क साड़ी की सादगी और खूबसूरती के साथ मैच करें या देर रात तक चलने वाले कैंडललाइट डिनर के लिए इवनिंग गाउन के साथ पहनें। सादगी भरी लेकिन खास पहचान वाली ये घड़ियाँ हर मौके पर आसानी से फिट हो जाती हैं।