Tuesday , July 7 2026

पुणे हत्याकांड : केतन की हत्या से पहले ही बॉयफ्रेंड चेतन से सीक्रेट शादी कर चुकी थी सिया, गवाह बने थे कॉलेज के दोस्त

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में लोहगढ़ किले में हुई हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है, जो इस घटना को लेकर सनसनीखेज जानकारी सामने ला रहा है। दावा किया जा रहा है कि हत्या से पहले ही सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच गुपचुप शादी हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, सिया ने केतन अग्रवाल से सगाई होने के बाद अपने बॉयफ्रेंड चेतन से चुपके से शादी रचा ली थी।पुणे ग्रामीण पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सिया और चेतन ने करीब चार महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में गुपचुप तरीके से शादी की थी। पुलिस इस शादी का प्रमाणपत्र खोजने की कोशिश कर रही है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि दोनों ने शादी की है।जानकारी के अनुसार, सिया के कॉलेज के दो दोस्त इस कथित शादी में गवाह बने थे और उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस में गवाह के तौर पर साइन किए थे। साथ ही, यह भी पता चला है कि सिया के एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेतन के साथ माला पहने हुए शादी की फोटो पोस्ट की गई थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया है। इस फोटो को रिकवर करने का प्रयास भी किया जा रहा है।पुलिस इस मामले की जांच स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कर रही है। इसमें यह देखा जा रहा है कि क्या इस गुपचुप शादी को जल्दी करने के लिए किसी बिचौलिए को पैसे दिए गए थे ताकि पब्लिक नोटिस से बचा जा सके।बता दें कि सिया गोयल और केतन अग्रवाल की शादी नवंबर में तय हुई थी। लेकिन उससे पहले ही, 18 जून को केतन का पुणे के लोहगढ़ किले से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि यह हत्या सिया की साजिश थी क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहती थी।