Saturday , July 4 2026

अल्पकालिक वित्तीय दायित्वों के लिए ICICI प्रूडेंशियल लाइफ की नई बीमा पेशकश

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस के तहत 10 वर्ष का लाइफ कवर पेश किया है। यह योजना उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जिनकी निश्चित अवधि की वित्तीय जिम्मेदारियाँ हैं, जैसे होम लोन, बिजनेस लोन और बच्चों की शिक्षा के लक्ष्य। यह उत्पाद ऐसे समय में जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करता है, जब वित्तीय जिम्मेदारियां और आय पर निर्भरता अक्सर सबसे अधिक होती है।

कई लोगों के लिए किसी बड़े वित्तीय दायित्व को लेने के बाद का पहला दशक बढ़ी हुई वित्तीय जिम्मेदारियों का दौर होता है। यह पेशकश खासतौर पर निश्चित अवधि वाले बिजनेस लोन लेने वाले स्व-रोजगार व्यक्तियों, होम लोन लेने वालों और अपने बच्चों की शिक्षा की योजना बना रहे माता-पिता के लिए उपयोगी है। 10 वर्ष के इस लाइफ कवर को इसी महत्वपूर्ण अवधि की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को किफायती जीवन बीमा सुरक्षा मिल सके।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा, “घर खरीदना, कारोबार खड़ा करना या बच्चों की शिक्षा के लिए धन जुटाना जैसे कई वित्तीय लक्ष्य एक तय समयसीमा से जुड़े होते हैं। ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस को इन महत्वपूर्ण वर्षों के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि ग्राहक अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को सुरक्षित रखते हुए अपने प्रियजनों के वित्तीय भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें। यह विभिन्न जीवन चरणों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने पर हमारे फोकस को दर्शाता है। साथ ही, यह भारत में बीमा की पहुँच बढ़ाने और ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ के लक्ष्य में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस योजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि 10 वर्ष की पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर की राशि समान बनी रहती है। इससे परिवारों को पूरी बीमा राशि का लाभ मिलता है, जिससे वे न सिर्फ ऋण से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अन्य वित्तीय जरूरतों और भविष्य के लक्ष्यों को भी पूरा करने में सक्षम होते हैं।